Skip to main content

Posts

चेन्नई जिला सभा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नई कार्यकारिणी का गठन

  चेन्नई जिला सभा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का लिया संकल्प, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत चेन्नई, 16 अगस्त  अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशसभा तमिलनाडु की जिला सभा चेन्नई इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष पारसमल पड़मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान चेन्नई जिला सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुखराज पड़ियार को जिला उपाध्यक्ष, चेलाराम परमार को जिला मंत्री, बगदाराम परमार को कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार सिंघल को जिला चुनाव प्रभारी तथा प्रहलाद आसदेव को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजबंधुओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में चोखाराम मांकड़, कन्हैयालाल मांकड़, पार...

चेन्नई विश्वकर्मा मंदिर में नरपत जी इंद्राणिया का स्वागत

  चेन्नई विश्वकर्मा मंदिर में नरपत जी इंद्राणिया का स्वागत पाली निवासी आदरणीय नरपत जी इंद्राणिया के चेन्नई स्थित विश्वकर्मा मंदिर पधारने पर श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कन्हैयालाल माकड़, हीरालाल जोहड़, राजेंद्र मांकड़, महेंद्र बुढल एवं वागेश छड़िया सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नरपत जी इंद्राणिया का स्वागत करते हुए उनके सुखद एवं सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा समाज की एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। रिपोर्टिंग : हीरालाल जोहड़

गोडवाड़ से पधारे समाज बंधुओं का चेन्नई में हुआ भव्य अभिनंदन

  गोडवाड़ से पधारे समाज बंधुओं का चेन्नई में हुआ भव्य अभिनंदन चेन्नई। दक्षिण भारत में बसे विश्वकर्मा समाज के बीच उस समय हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब गोडवाड़ क्षेत्र से चम्पालाल जी एवं आदरणीय घनश्याम जी चेन्नई विश्वकर्मा परिवार के बीच पधारे। समाज बंधुओं द्वारा दोनों अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार साफा पहनाकर एवं माला से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान पूरे वातावरण में अपनापन, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की झलक दिखाई दी। उपस्थित समाजजनों ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी प्रेम, सम्मान एवं निरंतर संवाद से ही संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गोडवाड़ की सांस्कृतिक परंपराओं एवं समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। चेन्नई में बसे समाज बंधुओं ने अतिथियों के आगमन को गौरव एवं सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे मिलन समारोह नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर कन्हैयालाल जी माकड़, हीरालाल जोहड़, हमीराराम कुलरिया एवं वागेश छड़िया...

अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का परीक्षा परिणाम जारी।

  अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का परीक्षा परिणाम जारी। पाली जिले से प्रथम स्थान पर जूनियर वर्ग में लेख जांगिड और सीनियर ग्रुप में पीरल जांगिड रहे । पाली प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम समाज के वरिष्ठ आई आर एस दिनेश सारंग द्वारा जारी किया गया जिसमें जुजेश चोयल गागरिया राज्य स्तर पर टापर रहे। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, परीक्षा आयोजन के पाली जिला प्रभारी व शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ओर सहप्रभारी विजय ओस्तवाल ने बताया कि राजस्थान के सभी 41 जिलों में 70 परीक्षा केंद्रों पर 13500 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। जिसमें राज्य स्तर में जुनियर वर्ग में जूजेश चोयल गागरिया 90%, एवं सीनियर वर्ग में यश जांगिड़ पीपाड़ सिटी 86 % प्रथम रहे। पाली परीक्षा केन्द्र अधीक्षक पारसमल बरड़वा एवं रमेश नागल ने बताया कि पाली जिले में जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 में लेख जांगिड़ 76% प्रथम, निखिल जांगिड़  बल्दों की ढाणी 68% , कृपाकर जांगिड़  गुंदोज 68% द्वितीय तथा आरुष जांगिड़...

श्री विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर

 श्री विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर  आदरणीय  प्रदेश अध्यक्ष साहेब रामकिशोर जी आसलिया का मंदिर निर्माण कार्य में निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। 🙏 ज्यों-ज्यों मंदिर का कार्य पूर्णता की ओर बढ़ रहा है, त्यों-त्यों मंदिर की सुंदरता और भव्यता निखरकर सामने आ रही है। वर्तमान में लगभग पाँच-छह दिन का कार्य शेष है, जो आगामी गुरुवार तक पूर्ण हो जाने की पूरी संभावना है। इसके पश्चात अंदर की टाइल्स, सामने पत्थर के पिलर एवं पेंट का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। आज मंदिर परिसर में समाज के पदाधिकारियों द्वारा चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इस अवसर पर समाज के सचिव लोकेश जी शर्मा, महासभा मंत्री कन्हैयालाल जी माकड़, कोषाध्यक्ष हीरालाल जोहड़, उपाध्यक्ष हमीराराम जी कुलरिया, राजेश जी छडिया एवं वागेश जी छडिया उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में ड्रेनेज का पानी रुका हुआ था, जिसे भी तुरंत ठीक करवाया गया। भोजन प्रसाद की सुंदर व्यवस्था मंदिर परिसर में ही कन्हैयालाल जी द्वारा की गई, जहाँ सभी समाज बंधुओं ने साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। 🙏 🚩 जय श्री...

शनि अमावस्या पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में हुई महाआरती, भगवान का किया श्रृंगार।

  शनि अमावस्या पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में हुई महाआरती, भगवान का किया श्रृंगार। पाली 16 मई। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ के नैतृत्व में आज शनि अमावस्या को प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती और प्रसादी के लाभार्थी समाज के गंगाराम जेपालिया और पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल नागल रहे। प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि इस अवसर पर सेवा समिति सचिव ओमप्रकाश लूंजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्द पिडवा, कार्यकारिणी सदस्य जबरमल जोपिग, देवाराम जेपालिया, शेषाराम पारखवड, अशोक किंजा, सुरेश किंजा, गजेन्द्र किंजा सहित कई जने मौजूद रहे। महाआरती से पूर्व देव प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के आधार स्तंभ मोहनलाल शर्मा 94 पंचतत्व में विलीन, महासभा एवं समाज की अपूरणीय छति।

  अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा  के आधार स्तंभ मोहनलाल शर्मा 94 पंचतत्व में विलीन, महासभा एवं समाज की अपूरणीय छति। पाली- अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के सम्पोषक सदस्य अंगिरा वंशज सायल परिवार गाजणगढ के भीष्म पितामह चार पीढीयों के साकार रूप 94 वर्षीय मोहनलाल शर्मा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। वे अन्तिम समय में सांसारिक मोह-माया और परिवार का मोह छोड़कर समाधिस्थ हो गये थे इसी अवस्था में 10 मई को सुबह उन्होंने यह नश्वर शरीर छोड़कर नया शरीर धारण करने के लिए प्रस्थान किया। उसी दिन शाम को 5 बजे हिन्दू सेवा मंडल स्वर्गाश्रम आबूरोड में परिवार और रिश्तेदारों और समाज के सेकंडों लोगों की मोजूदगी  में उनका पूर्ण वैदिक विधि विधान से अन्तिम संस्कार कर दिया गया।  इसके साथ ही आपका भोतिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।  आप अपने पिछे तीन पुत्र उदयकिशन, सम्पत शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा और एक पुत्री यशोदा सहित पोत्र पोत्रियो दोहिता दोहितियो का भरा-पुरा परिवार छोड़कर गये हैं। आपने जीवन पर्यन्त किसी प्रकार का नशा नहीं किया यहां तक की चाय भी नहीं पी इसलिए आपको कोई शारिरि...

विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में जांगिड़ समाज पाली जिला के 123 विधार्थियो ने लिया भाग।

  विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में जांगिड़ समाज पाली जिला के 123 विधार्थियो ने लिया भाग। पाली के रतनचंद लोढ़ा स्कूल में रविवार 3 मई को आयोजित हुई राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा में भीषण गर्मी के बावजूद पाली जिले के 123 परिक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़  ने बताया की पाली जिले से जांगिड़ समाज के 177 विधार्थियों ने पुरस्कार जीतने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 123 विधार्थियो ने परीक्षा दी। उसमें जूनियर वर्ग से 58 और सिनियर वर्ग से 60 परीक्षार्थीयों ने भाग्य अजमाया। पाली के केन्द्र अधीक्षक पारस मल बरड़वा एवं विजय जांगिड़ ने बताया कि समाज के वरिष्ठ आई आर एस अधिकारी डाॅ  दिनेश कुमार सारंग की प्रेरणा से अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रादेशिक सभा जयपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई जांगिड समाज की यह पहली परीक्षा है जिसमें 63 लड़के तथा 60 लड़कीयों ने परीक्षा दी जो समाज में स्त्री पुरूष की समानता को दर्शाता है।  परीक्षा सम्पन्न करवाने म...

सेन जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी

  सेन जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी  पुरबिया सेन समाज की बैठक में लिया गया निर्णय, समाज एकजुटता का लिया संकल्प चेन्नई। श्री पुरबिया सेन समाज, चेन्नई (तमिलनाडु) की बैठक 27 मार्च 2026 को आयोजित हुई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को श्री सेन जन्मोत्सव (सेन जयंती महोत्सव) बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यनारायण चौहान ने की। इस दौरान सचिव कैलाश चंद्र चौहान, सह सचिव महेश कुमार परिहार, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र चौहान, सह कोषाध्यक्ष मुन्नालाल परिहार एवं सलाहकार रामपाल जी चौहान सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के सदस्य सम्पतराज चौहान, प्रकाश कुमार पंवार, महेंद्र पवार, हीरालाल चौहान, माणकचंद, हरीश कुमार (विल्लुपुरम), अजीत पवार, अनिल सेन, माणकचंद पवार, तरुण सेन, भरत सेन सहित अन्य समाज बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने ...

कठोर परिश्रम से मन चाही मंझिल तक की यात्रा

  कठोर परिश्रम से मन चाही मंझिल तक की यात्रा           ✍️ लेखक की कलम से......  जन्म स्थान से स्थालान्तरित होना हि प्रगति का उगम स्थान (श्रौस्त्र) है जी, प्रगति के मूळ मे "कठोर परिश्रम" हि उसकी जड़ होती है।           जन्म स्थान से दूर जाने के कारण यह सम्भव  होता है की वहा दूर देश में सभी लोग आपके लिए अनजान होते है वह सबका स्वभाव व सभी की आद्दतें भिन्न भिन्न होती है तथा यथा वहा की बोली, खान पान व संस्कारों में भी भिन्नता होती है जो आपने अभी तक देखे नहीं होते है, सब यही से आपका अपनों से दूर जीवन का एक नया अध्याय शुरु होता है जो पहले आपने ना कभी देखा व ना जाना पहचाना भी था, अब दूर प्रदेश में आप सब कुछ नया नया नए नए लोगों के साथ रहकर सिख रहे होते है।             भाषा,कला व संस्कृति का नया बैजोड़ ज्ञान आप हासिल कर रहे होते है जहा लाड प्यार व लिहाज की गुंजाइश नहीं के बराबर होती है व कुछ कर गुजरने की आपकी चाहत ही आपको आराम से नहीं बैठने देती है साथ ही सब नये लोगों का संग ही दिन रात आपको ईमानदारी...

रोहट में जांगिड़ समाज का भव्य स्वागत समारोह, एकता और संगठन का दिया संदेश

  रोहट में जांगिड़ समाज का भव्य स्वागत समारोह, एकता और संगठन का दिया संदेश रोहट। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली के पदाधिकारियों का आज जांगिड़ समाज रोहट द्वारा भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक एकजुटता का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष सेसाराम पाखरवड़, सचिव ओमप्रकाश लुंजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा तथा प्रचार मंत्री घेवरचंद सायल आर्य सहित पूर्व अध्यक्ष चंपालाल नागल का माला एवं साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति रोहट के अध्यक्ष किशनलाल गुगरिया एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी के नेतृत्व में हुआ। साथ ही श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल माकड़ का भी विशेष रूप से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इनमें संरक्षक अन्दाराम रालडिया, बालूराम माकड़, , भंवरलाल मांकड़, हड़मानराम गुगरिया, नारायणलाल रालडिया और सोनाराम बरड़वा प्रमुख रूप से शामिल ...

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को सौपा कार्य भार।

 श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को सौपा कार्य भार। पाली - 15 मार्च श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की जिला स्तरीय बैठक  विश्वकर्मा मंदिर मोडभट्टा सोजत अध्यक्ष अशोक जांगिड़ की अध्यक्षता में जांगिड़ समाज भवन वीर दुर्गादास नगर पाली में आयोजित हुई। जिसमें समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को जिले की सातो पट्टियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियो की मोजूदगी में श्री विश्वकर्मा मंदिर पाली का कार्यभार सौपा गया। इस अवसर पर जैतारण अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेश जांगिड़, गौडवाड़ जवाली से पूर्व अध्यक्ष चंपालाल लुंजा, रोहट अध्यक्ष किशनलाल गुगरिया, हुणगांव अध्यक्ष कानाराम भटिंडा, वायद अध्यक्ष चेनाराम लुंजा, बिराटीया से पूर्व अध्यक्ष मिश्रीलाल बरड़वा, सोजत मोडभट्टा अध्यक्ष अशोक अठवासिया एवं सातों पट्टीयों के प्रतिनिधि के रूप में जगदीश झाला, नथमल सोमराल, मोतीलाल दायमा, ओमप्रकाश बरड़वा, देवाराम, मदनलाल, लक्ष्मण अटवासिया, रमेश सोमरवाल, अणदाराम, बालूराम बाढ़ाई, पोलाराम बिठू, बाबूलाल चोटिला, श्रवण खाराबेरा, सोनाराम रेंदड़ी, धनश्याम, पपुराम, नारायण बाढ़ा...

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की और से शितला सप्तमी मेरे में की गई ठंडे पानी की व्यवस्था।

  श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की और से शितला सप्तमी मेरे में की गई ठंडे पानी की व्यवस्था। पाली  होली के सात दिन शीतला सप्तमी को पाली शहर के आदर्श नगर में नगर निगम पाली द्वारा आयोजित होने वाले मेले में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल सुथार, उपाध्यक्ष शेषाराम पारखवड, मदनलाल झडुलिया, सचिव ओमप्रकाश जांगिड़, सह सचिव जब्बरमल जांगिड़, कोषाध्यक्ष अमरचंद जांगिड़ सह कोषाध्यक्ष घीसूलाल सुथार एवं संगठन मंत्री ऋषिराज त्रिपाठी की गरिमामय मोजूदगी में मेलार्थियों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिस पर पानी पीने वालों की भीड़ देखी गई। समिति के कार्यकारिणी सदस्य  चम्पालाल जैपालिया, मोहनलाल देवाण, भंवरलाल सायल, भूराराम छडिया, अशोक किंजा, ढलाराम गुजरावास, राजेन्द्र जोपिग, चन्द्र प्रकाश सिंघानिया, प्रकाश पिंड‌वा, भुण्डाराम सायल, मदन लाल वाणेचा, गोरधन लाल सायल,एवं नवयुवक मंडल की पूरी  टीम दोपहर तीन बजे से मेला समाप्ति तक मेलार्थियों कि सेवा में लगी रही। रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न मोहनलाल सुथार बने अध्यक्ष।

  श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न  मोहनलाल सुथार बने अध्यक्ष। पाली - श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी चम्पालाल नागल बंशीलाल पाखरवड चम्पा लाल जयपालिया गणेश किजा एवं दिनेश जांगिड़ की देखरेख में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन वीर दुर्गादास नगर पाली में समाज के सेकडो लोगों की मोजूदगी में सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी चम्पालाल नागल ने बताया की सभी पदों के लिए एक एक आवेदन ही प्राप्त हुआ इसलिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष मोहनलाल सुथार , उपाध्यक्ष शेषाराम पाखरवड, मदनलाल झलुडिया, मंत्री ओमप्रकाश जांगिड़, सह मंत्री जबरमल जोपिंग,कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, सह कोषाध्यक्ष घीसूलाल सुथार,  प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य तथा संगठन मंत्री ऋषिराज त्रिपाठी तथा 12 अन्य लोगों लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर दिनेश सारंग आई आर एस, सुरेश तिराणीया, रामदयाल किजा, भंवरलाल सायल, ओमप्रकाश कुलरिया, कन्हैयालाल मांकड़, अशोक किंजा, प्रकाश पिडवा, पुनाराम सायल, अमृतलाल कुलरियां, गोरधन लाल किंजा गंगार...