अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का परीक्षा परिणाम जारी। पाली जिले से प्रथम स्थान पर जूनियर वर्ग में लेख जांगिड और सीनियर ग्रुप में पीरल जांगिड रहे । पाली प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम समाज के वरिष्ठ आई आर एस दिनेश सारंग द्वारा जारी किया गया जिसमें जुजेश चोयल गागरिया राज्य स्तर पर टापर रहे। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, परीक्षा आयोजन के पाली जिला प्रभारी व शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ओर सहप्रभारी विजय ओस्तवाल ने बताया कि राजस्थान के सभी 41 जिलों में 70 परीक्षा केंद्रों पर 13500 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। जिसमें राज्य स्तर में जुनियर वर्ग में जूजेश चोयल गागरिया 90%, एवं सीनियर वर्ग में यश जांगिड़ पीपाड़ सिटी 86 % प्रथम रहे। पाली परीक्षा केन्द्र अधीक्षक पारसमल बरड़वा एवं रमेश नागल ने बताया कि पाली जिले में जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 में लेख जांगिड़ 76% प्रथम, निखिल जांगिड़ बल्दों की ढाणी 68% , कृपाकर जांगिड़ गुंदोज 68% द्वितीय तथा आरुष जांगिड़...