सेन जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी पुरबिया सेन समाज की बैठक में लिया गया निर्णय, समाज एकजुटता का लिया संकल्प चेन्नई। श्री पुरबिया सेन समाज, चेन्नई (तमिलनाडु) की बैठक 27 मार्च 2026 को आयोजित हुई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को श्री सेन जन्मोत्सव (सेन जयंती महोत्सव) बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यनारायण चौहान ने की। इस दौरान सचिव कैलाश चंद्र चौहान, सह सचिव महेश कुमार परिहार, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र चौहान, सह कोषाध्यक्ष मुन्नालाल परिहार एवं सलाहकार रामपाल जी चौहान सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के सदस्य सम्पतराज चौहान, प्रकाश कुमार पंवार, महेंद्र पवार, हीरालाल चौहान, माणकचंद, हरीश कुमार (विल्लुपुरम), अजीत पवार, अनिल सेन, माणकचंद पवार, तरुण सेन, भरत सेन सहित अन्य समाज बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने ...