Skip to main content

श्री विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर

 श्री विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर 

Jangid news chennai



आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष साहेब रामकिशोर जी आसलिया का मंदिर निर्माण कार्य में निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। 🙏

ज्यों-ज्यों मंदिर का कार्य पूर्णता की ओर बढ़ रहा है, त्यों-त्यों मंदिर की सुंदरता और भव्यता निखरकर सामने आ रही है। वर्तमान में लगभग पाँच-छह दिन का कार्य शेष है, जो आगामी गुरुवार तक पूर्ण हो जाने की पूरी संभावना है। इसके पश्चात अंदर की टाइल्स, सामने पत्थर के पिलर एवं पेंट का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

आज मंदिर परिसर में समाज के पदाधिकारियों द्वारा चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इस अवसर पर समाज के सचिव लोकेश जी शर्मा, महासभा मंत्री कन्हैयालाल जी माकड़, कोषाध्यक्ष हीरालाल जोहड़, उपाध्यक्ष हमीराराम जी कुलरिया, राजेश जी छडिया एवं वागेश जी छडिया उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में ड्रेनेज का पानी रुका हुआ था, जिसे भी तुरंत ठीक करवाया गया। भोजन प्रसाद की सुंदर व्यवस्था मंदिर परिसर में ही कन्हैयालाल जी द्वारा की गई, जहाँ सभी समाज बंधुओं ने साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। 🙏

🚩 जय श्री विश्वकर्मा 🚩

संगठन • सेवा • संस्कार

Comments