Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2026

चेन्नई जिला सभा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नई कार्यकारिणी का गठन

  चेन्नई जिला सभा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का लिया संकल्प, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत चेन्नई, 16 अगस्त  अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशसभा तमिलनाडु की जिला सभा चेन्नई इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष पारसमल पड़मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान चेन्नई जिला सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुखराज पड़ियार को जिला उपाध्यक्ष, चेलाराम परमार को जिला मंत्री, बगदाराम परमार को कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार सिंघल को जिला चुनाव प्रभारी तथा प्रहलाद आसदेव को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजबंधुओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में चोखाराम मांकड़, कन्हैयालाल मांकड़, पार...