श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज, चेन्नई द्वारा गणपति स्थापना
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में गणपति स्थापना बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। विधिवत रूप से पंडित जी द्वारा शुभ मुहूर्त में पूजन-अर्चन एवं गणपति बप्पा का आवाहन कर लड्डू का भोग लगाया गया तथा मंगलमय वातावरण में गणपति आरती संपन्न हुई।
इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशसभा तमिलनाडु के प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय गोपालकृष्ण मांकड़ जी, उपाध्यक्ष हमीराराम कुलरिया , कोषाध्यक्ष हीरालाल जोहड़ , पूर्व सचिव प्रमोद पंवार पूर्व कोषाध्यक्ष कैलाश गेपाल , पूर्व सह सचिव राजेंद्र माकड़ , सह-कोषाध्यक्ष राजेश छड़ियां , प्रवक्ता वागेश छड़ियां सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी समाजबंधुओं ने मिलकर गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे और समाज उन्नति की मंगलकामना की। वातावरण भक्ति भाव, उत्साह और सामूहिक एकता के रंगों से सराबोर हो उठा।
विशेष रूप से यह आयोजन समाज की एकता, संगठन शक्ति और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त प्रतीक बना। गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा और सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

Comments
Post a Comment