चेन्नई जिला सभा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नई कार्यकारिणी का गठन
समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का लिया संकल्प, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
चेन्नई, 16 अगस्त अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशसभा तमिलनाडु की जिला सभा चेन्नई इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष पारसमल पड़मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान चेन्नई जिला सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुखराज पड़ियार को जिला उपाध्यक्ष, चेलाराम परमार को जिला मंत्री, बगदाराम परमार को कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार सिंघल को जिला चुनाव प्रभारी तथा प्रहलाद आसदेव को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजबंधुओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में चोखाराम मांकड़, कन्हैयालाल मांकड़, पारसमल पड़मा, हीरालाल जोहड़, चेलाराम, पुखराज, रमेश, वागेश, राजेश, रामलाल, प्रहलाद, बगदाराम, दिनेश, सावलाराम जोहड़, हीरालाल सुंधा, ऊकाराम, जवाराराम, मुलाराम, कालूराम, सुरेश, अर्जुन रूपाराम सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने संगठन के विस्तार एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। सभी ने एकजुट होकर समाज की प्रगति के लिए कार्य करने तथा संगठन को चेन्नई में और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक के अंत में उपस्थित समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज एवं संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।





Comments
Post a Comment