ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत जी का चेन्नई भाजपा मुख्यालय में स्वागत उत्तर–दक्षिण संगठनात्मक समरसता एवं ओबीसी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र जी कुमावत अपने दो दिवसीय सामाजिक प्रवास के अंतर्गत चेन्नई पधारे। इस अवसर पर आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, तमिलनाडु स्टेट हेड ऑफिस (चेन्नई) में तमिलनाडु ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरा तिरुनावुक्करसु जी से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान ओबीसी समाज के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। तमिलनाडु भाजपा कार्यालय में डॉ. महेन्द्र जी कुमावत का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —श्री जयकुमार जी, जनरल सेक्रेट्री, चेन्नई ईस्ट श्री श्रवण कुमार जी, जिला सेक्रेट्री सोशल मीडिया इंचार्ज श्री कन्हैयालाल जी, अध्यक्ष जांगिड़ समाज चेन्नई श्री हीरा...