Skip to main content

रोहट में जांगिड़ समाज का भव्य स्वागत समारोह, एकता और संगठन का दिया संदेश

 रोहट में जांगिड़ समाज का भव्य स्वागत समारोह, एकता और संगठन का दिया संदेश

रोहट। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली के पदाधिकारियों का आज जांगिड़ समाज रोहट द्वारा भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक एकजुटता का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष सेसाराम पाखरवड़, सचिव ओमप्रकाश लुंजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा तथा प्रचार मंत्री घेवरचंद सायल आर्य सहित पूर्व अध्यक्ष चंपालाल नागल का माला एवं साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति रोहट के अध्यक्ष किशनलाल गुगरिया एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी के नेतृत्व में हुआ। साथ ही श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल माकड़ का भी विशेष रूप से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में समाज के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इनमें संरक्षक अन्दाराम रालडिया, बालूराम माकड़, , भंवरलाल मांकड़, हड़मानराम गुगरिया, नारायणलाल रालडिया और सोनाराम बरड़वा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुक्माराम गेपाल, उपाध्यक्ष पपाराम निसान, कोषाध्यक्ष शंभूराम, सह-कोषाध्यक्ष श्रवणराम किंजा, मंत्री भंवरलाल कुंतड़, सहमंत्री बालूराम सांड, सचिव मांगीलाल भद्रेचा, संगठन मंत्री घनश्याम सांड, सह संगठन मंत्री पेमाराम गुगरिया, प्रवक्ता श्रवणराम भूदड़ एवं व्यवस्थापक रमेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई ऊर्जा देने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का  संकल्प लिया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।












Comments