विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में जांगिड़ समाज पाली जिला के 123 विधार्थियो ने लिया भाग।
विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में जांगिड़ समाज पाली जिला के 123 विधार्थियो ने लिया भाग। पाली के रतनचंद लोढ़ा स्कूल में रविवार 3 मई को आयोजित हुई राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा में भीषण गर्मी के बावजूद पाली जिले के 123 परिक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ने बताया की पाली जिले से जांगिड़ समाज के 177 विधार्थियों ने पुरस्कार जीतने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 123 विधार्थियो ने परीक्षा दी। उसमें जूनियर वर्ग से 58 और सिनियर वर्ग से 60 परीक्षार्थीयों ने भाग्य अजमाया। पाली के केन्द्र अधीक्षक पारस मल बरड़वा एवं विजय जांगिड़ ने बताया कि समाज के वरिष्ठ आई आर एस अधिकारी डाॅ दिनेश कुमार सारंग की प्रेरणा से अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रादेशिक सभा जयपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई जांगिड समाज की यह पहली परीक्षा है जिसमें 63 लड़के तथा 60 लड़कीयों ने परीक्षा दी जो समाज में स्त्री पुरूष की समानता को दर्शाता है। परीक्षा सम्पन्न करवाने म...