Skip to main content
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशसभा तमिलनाडु का स्नेहमिलन सम्पन्न
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशसभा तमिलनाडु का स्नेहमिलन सम्पन्न
संगठन विस्तार, एकता एवं मंदिर सौंदर्यीकरण पर हुआ सार्थक मंथन
चेन्नई।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, प्रदेशसभा तमिलनाडु के तत्वावधान में प्रदेशाध्यक्ष श्री रामकिशोर जी आसलिया के सशक्त नेतृत्व में चेन्नई स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में एक भव्य स्नेहमिलन समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री रामकिशोर जी आसलिया ने पूरे तमिलनाडु प्रदेश में संगठन को सुदृढ़ करने हेतु 3000 नए सदस्यों को महासभा से जोड़ने की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की तथा मंदिर परिसर में 10×10 आकार के नवीन मंदिर निर्माण एवं संपूर्ण सौंदर्यीकरण की महत्वपूर्ण घोषणा की।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री चोखाराम जी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में समाज बंधुओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति आपसी एकता, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता से ही संभव है।
समारोह में बाहर से पधारे गणमान्य अतिथियों एवं चेन्नई के समाज बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री गोपालकृष्ण जी मांकड़, श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल जी मांकड़, कोषाध्यक्ष श्री हीरालाल जोहड़, सचिव श्री महेंद्र बूढ़ल, उपाध्यक्ष श्री हमीराराम कुलरिया, सह सचिव श्री ललित शर्मा, सह कोषाध्यक्ष श्री राजेश छड़ियां, प्रवक्ता श्री वागेश छड़ियां, श्री संपतराज जी बरड़वा, श्री बालूराम सिंधड़, श्री ओमप्रकाश आसलिया, श्री ओमप्रकाश खंडेलवाल, श्री प्रमोद पंवार, श्री चंपतराज इंद्राणिया, श्री लोकेश शर्मा, श्री गौतम जोहड़ सहित तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से आए अनेक समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल जी मांकड़ ने की तथा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जांगिड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती लता जांगिड़ को अध्यक्ष, श्रीमती सुनिता जांगिड़ को सचिव एवं श्रीमती पुष्पा जांगिड़ को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
Comments
Post a Comment