शनि अमावस्या पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में हुई महाआरती, भगवान का किया श्रृंगार।
पाली 16 मई। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ के नैतृत्व में आज शनि अमावस्या को प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती और प्रसादी के लाभार्थी समाज के गंगाराम जेपालिया और पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल नागल रहे।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि इस अवसर पर सेवा समिति सचिव ओमप्रकाश लूंजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्द पिडवा, कार्यकारिणी सदस्य जबरमल जोपिग, देवाराम जेपालिया, शेषाराम पारखवड, अशोक किंजा, सुरेश किंजा, गजेन्द्र किंजा सहित कई जने मौजूद रहे। महाआरती से पूर्व देव प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

Comments
Post a Comment