चेन्नई | समाज समाचार
श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई के अध्यक्ष पद पर आदरणीय श्याम जी लदोयां के मनोनयन की औपचारिक घोषणा की गई। इस निर्णय से समाज बंधुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समाज के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती मिलने तथा विकास गतिविधियों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर श्याम जी लदोयां ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाजहित में कार्य करेंगे और एकता एवं सहयोग की भावना को और सुदृढ़ बनाएंगे।
समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं



Comments
Post a Comment