Skip to main content

श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को शुभकामनाओं की बौछार

 श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को शुभकामनाओं की बौछार 



चेन्नई।
श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई में नवीन कार्यकारिणी के गठन की औपचारिक घोषणा के साथ समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। सर्वसम्मति से आदरणीय श्यामलाल जी लदोया को अध्यक्ष, लोकेश जी बोदलिया को सचिव एवं ओमप्रकाश जी आसलिया को कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाज बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।
समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि नवगठित टीम आपसी सहयोग, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करेगी और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। 🌺



Comments