Skip to main content

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति की परम्परा: कन्हैयालाल मांकड़

 धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति की परम्परा: कन्हैयालाल मांकड़ 

Jangid news chennai


पाली - जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ ने कहां की धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति का अंग रही है ऐसे कार्यक्रम से समाज एवं परिवार में एकता एवं भाईचारे को बल मिलता है। वे पाली जिले के सोजत रोड के पास सवराड गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे।


पाली जिले की ग्राम पंचायत सोजत रोड के पास सवराड में बूढल परिवार द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ एवं एक शाम हनुमान जी के नाम सत्संग कार्यक्रम में चेन्नई बैंगलोर दावणगेरे सहित दक्षिण भारत के प्रवासी मारवाड़ी और पाली जिले के जवाली, सोजत, रोहट, पाली समाजों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 26 गांव चोकला के लोगों ने भाग लिया। जिसमें पाली जिले की समाजों के प्रतिनिधियों का आपसी मिलन तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा आकर्षक के केंद्र रहा ।


इस अवसर पर जांगिड़ समाज जवाली कोषाध्यक्ष प्रमोद बरड़वा, जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़, सदस्य रामलाल सायल गाजणगढ, जांगिड़ समाज सोजत मोडभट्टा अध्यक्ष अशोक अठवासिया, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला शाखा प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, समाज सेवी पारसमल बूढल, उधोगपति चन्द्र प्रकाश बूढल, व्यवसायी हंसराज बूढल, मिश्रीलाल बूढल, आनन्द बूढल, नेनाराम बूढल, सोहनलाल बूढल, मूलचंद दायमा रंडावास, रतनलाल कटारिया, तुलसीराम आसलिया कंटालिया, भंवरलाल गुगरिया दूदोड,  लक्ष्मण बरडवा चेलावास, सुजाराम जांगिड़ बिलावास, सहित कई जने मौजूद रहे।


रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य 

Comments