Skip to main content

माधावरम, चेन्नई में 28 फरवरी को सजेगा बाबा श्याम का भव्य जागरण

 माधावरम, चेन्नई में 28 फरवरी को सजेगा बाबा श्याम का भव्य जागरण

चेन्नई। श्री श्याम सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा 28 फरवरी 2026 को माधावरम, चेन्नई में बाबा श्याम का भव्य एवं महाविशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर रविवार शाम आयोजित बैठक में लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता ट्रस्टी श्री प्रवीण शर्मा जी ने की। श्री विनोद कुमार जी ने नव-नियुक्त सदस्यों का परिचय करवाया तथा श्री जगदीश प्रसाद जी ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी ने सभी से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समर्पण भाव से सेवा का आह्वान किया।

जागरण में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग रहेगा। श्रीपेरंबदूर, पूनमल्ली, अंबत्तूर, पुज़्हल व माधावरम सहित कई क्षेत्रों से श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। कोलकाता व बीकानेर से प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुति देंगे तथा दिल्ली से विशेष दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

अंत में आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया।

माधावरम, चेन्नई में 28 फरवरी को सजेगा बाबा श्याम का भव्य जागरण


Comments