राजरानी जी डीगोरिया को पाली जिला महिला प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा पाली की जिला महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत
राजरानी जी डीगोरिया को पाली जिला महिला प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा पाली की जिला महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत
पाली जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि समाज की प्रतिष्ठित एवं सक्रिय समाजसेवी श्रीमती राजरानी जी डीगोरिया को पाली जिला महिला प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा पाली की जिला महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, संगठनात्मक मजबूती और समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। श्रीमती राजरानी जी का सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और समाज उत्थान के लिए उनका समर्पण न केवल महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा प्रदान करेगा, बल्कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण और संगठन सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल भी बनेगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा तमिलनाडु के प्रचार एवं सूचना मंत्री श्री हीरालाल जांगिड़ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि –
"श्रीमती राजरानी जी डीगोरिया का यह दायित्व निश्चित ही समाज सेवा, संगठन की एकता और महिला शक्ति को आगे बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।"
हम सबकी मंगलकामना है कि राजरानी जी अपने कार्यकाल में समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाएं और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
✍️ जांगिड़ न्यूज, चेन्नई

Comments
Post a Comment