Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

चेन्नई में 22 सितंबर से प्रारंभ होगा श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शारदीय नवरात्रि सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन, विशेष भजन संध्या और जागरण से होगा आस्था का उत्कर्ष

  चेन्नई में 22 सितंबर से प्रारंभ होगा श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शारदीय नवरात्रि सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन, विशेष भजन संध्या और जागरण से होगा आस्था का उत्कर्ष चेन्नई। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर चेन्नई के माधावरम क्षेत्र में भक्ति और धार्मिक आस्था का अद्भुत समागम साकार होने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दिव्य कथा प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से 8:30 बजे तक श्री राजराजेश्वरी कल्याण मंडपम, माधावरम में संपन्न होगी। इस पावन कथा के व्यासपीठ पर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री आयुष कृष्ण नयनजी महाराज विराजमान रहेंगे, जो भक्तजनों को देवी भागवत महापुराण के पावन प्रसंगों और उपदेशों का अमृतपान कराएंगे, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद एवं ज्ञान की प्राप्ति करेंगे। कलश यात्रा से होगा शुभारंभ समिति के सदस्य डी.के. पाण्डेय ने बताया कि कथा के प्रथम दिवस 22 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे महिलाओं द्वारा शिव मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

चेन्नई में श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सफल समापन

  चेन्नई में श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सफल समापन चेन्नई। श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कथा का वाचन आचार्य ओमप्रकाश जी दाद्विस ने अपने श्रीमुख से किया। उन्होंने भक्तिभाव से पूर्ण श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराकर उपस्थित जनसमूह को अध्यात्म, धर्म और भक्ति मार्ग से जोड़ते हुए जीवन में सदाचार और परोपकार का संदेश दिया। इस भव्य आयोजन में जांगिड़ ब्राह्मण समाज एवं समस्त सुथार समाज के समाजबंधुओं ने तन, मन एवं धन से उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया। व्यासपीठ एवं उनकी पूरी टीम के प्रति समाज ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं, बहनों एवं भाइयों ने प्रतिदिन कथा श्रवण कर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान चित्रा जी जैन द्वारा महिलाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देने का कार्य भी अत्यंत सराहनीय रहा। वहीं समाज के भामाशाहों ने अपनी गाढ़ी कमाई से उदारतापूर्वक दान देकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने म...

राजरानी जी डीगोरिया को पाली जिला महिला प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा पाली की जिला महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत

  राजरानी जी डीगोरिया को पाली जिला महिला प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा पाली की जिला महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत पाली जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि समाज की प्रतिष्ठित एवं सक्रिय समाजसेवी श्रीमती राजरानी जी डीगोरिया को पाली जिला महिला प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा पाली की जिला महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, संगठनात्मक मजबूती और समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। श्रीमती राजरानी जी का सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और समाज उत्थान के लिए उनका समर्पण न केवल महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा प्रदान करेगा, बल्कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण और संगठन सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल भी बनेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा तमिलनाडु के प्रचार एवं सूचना मंत्री श्री हीरालाल जांगिड़ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि – "श्रीमती राजरानी जी डीगोरिया का यह दायित्व निश्चित ही समाज सेवा, संगठन की एकता और महिला...