श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न मोहनलाल सुथार बने अध्यक्ष। पाली - श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी चम्पालाल नागल बंशीलाल पाखरवड चम्पा लाल जयपालिया गणेश किजा एवं दिनेश जांगिड़ की देखरेख में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन वीर दुर्गादास नगर पाली में समाज के सेकडो लोगों की मोजूदगी में सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी चम्पालाल नागल ने बताया की सभी पदों के लिए एक एक आवेदन ही प्राप्त हुआ इसलिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष मोहनलाल सुथार , उपाध्यक्ष शेषाराम पाखरवड, मदनलाल झलुडिया, मंत्री ओमप्रकाश जांगिड़, सह मंत्री जबरमल जोपिंग,कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, सह कोषाध्यक्ष घीसूलाल सुथार, प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य तथा संगठन मंत्री ऋषिराज त्रिपाठी तथा 12 अन्य लोगों लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर दिनेश सारंग आई आर एस, सुरेश तिराणीया, रामदयाल किजा, भंवरलाल सायल, ओमप्रकाश कुलरिया, कन्हैयालाल मांकड़, अशोक किंजा, प्रकाश पिडवा, पुनाराम सायल, अमृतलाल कुलरियां, गोरधन लाल किंजा गंगार...