Skip to main content

चेन्नई में श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सफल समापन

 चेन्नई में श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सफल समापन


चेन्नई।

श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कथा का वाचन आचार्य ओमप्रकाश जी दाद्विस ने अपने श्रीमुख से किया। उन्होंने भक्तिभाव से पूर्ण श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराकर उपस्थित जनसमूह को अध्यात्म, धर्म और भक्ति मार्ग से जोड़ते हुए जीवन में सदाचार और परोपकार का संदेश दिया।


इस भव्य आयोजन में जांगिड़ ब्राह्मण समाज एवं समस्त सुथार समाज के समाजबंधुओं ने तन, मन एवं धन से उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया। व्यासपीठ एवं उनकी पूरी टीम के प्रति समाज ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं, बहनों एवं भाइयों ने प्रतिदिन कथा श्रवण कर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान चित्रा जी जैन द्वारा महिलाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देने का कार्य भी अत्यंत सराहनीय रहा। वहीं समाज के भामाशाहों ने अपनी गाढ़ी कमाई से उदारतापूर्वक दान देकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विशेष आभार उन समाजबंधुओं का भी रहा, जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से तन-मन से कार्य कर आयोजन की सफलता सुनिश्चित की। इस अवसर पर  गोपालकृष जी मांकड़, महेंद्र जी बूढ़ल ओमप्रकाश जी आसलिया, देवाराम जी देपड़ा, ओमप्रकाश जी लदोया,, भीमाराम जी सुथार, भूरेश जी सुथार, कन्हैयालाल जी सुथार, राजू जी देपड़ा, बाबूलाल जी दायमा, संपत राज जी बरड़वा, हमीराराम जी कुलरिया, ललित जी शर्मा, प्रमोद जी पंवार, सुमेर जी सुथार, प्रदीप जी चांडक सोहनलाल नागल, गौतम जी जोहड़, कैलाश जी गेपाल, गौतम जी सिलोल, हीरालाल जोहड़ , सोनू जी जांगड़ा, ओमवीर जी जांगड़ा, बजरंग जी नागल, बालूराम जी सिंदड़, संपतराज जी इंद्राणिया, वागेश जी छडिया, शेराराम जी सुथार, पारसमल आसदेव, त्रिलोक जी सुथार एवं अनेकों समाजबंधुओं का सराहनीय योगदान रहा।


इसके अतिरिक्त समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल जी मांकड़ कोषाध्यक्ष हीरालाल जी एवं सचिव महेंद्र जी बूढ़ल उपाध्यक्ष हमीराराम कुलरिया सहसचिव ललित जी शर्मा सहकोसाध्यक्ष राजेश छड़ियां सहित सभी ने भी अपने कार्यों से कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।


अंत में श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई ने समस्त समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।





Comments