Skip to main content

चेन्नई में जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गणपति विसर्जन का भव्य आयोजन

 चेन्नई में जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गणपति विसर्जन का भव्य आयोजन





गणपति









चेन्नई। विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई द्वारा गणपति विसर्जन समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती से हुई। गणपति महाराज को लड्डू एवं सुरमा का भोग अर्पित कर भक्तों ने मंगलकामना की।


इसके पश्चात गणपति भगवान के भक्तिमय भजन संगीतमय माहौल में गूंजे, जिनमें सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। आरती एवं भजन के उपरांत उपस्थित भक्तगणों ने प्रेमपूर्वक भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात शोभायात्रा के रूप में गणपति भगवान की प्रतिमा समुद्र तट पर ले जाई गई, जहाँ पंडित जी ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन सम्पन्न करवाया।


इस पावन अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं बंधुजन उपस्थित रहे। इनमें विशेष रूप से राजेंद्र जी मांकड़, हमीराराम कुलरिया, हीरालाल जोहड़, ललित बोदलिया, कैलाश गेपाल, राजेश छड़ियां, वीरेंद्र गेपाल, वागेश छड़ियां, लक्ष्मण जोहड़, सोहन नागल, पारसमल आसदेव पारसमल कुलरिया  गुलाब लाडवा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा और श्रद्धालु समाजजन इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।


✍️ रिपोर्टर : हीरालाल जोहड़

चेन्नई जांगिड़ न्यूज

Comments