Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

माधावरम, चेन्नई में 28 फरवरी को सजेगा बाबा श्याम का भव्य जागरण

  माधावरम, चेन्नई में 28 फरवरी को सजेगा बाबा श्याम का भव्य जागरण चेन्नई। श्री श्याम सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा 28 फरवरी 2026 को माधावरम, चेन्नई में बाबा श्याम का भव्य एवं महाविशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर रविवार शाम आयोजित बैठक में लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्टी श्री प्रवीण शर्मा जी ने की। श्री विनोद कुमार जी ने नव-नियुक्त सदस्यों का परिचय करवाया तथा श्री जगदीश प्रसाद जी ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी ने सभी से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समर्पण भाव से सेवा का आह्वान किया। जागरण में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग रहेगा। श्रीपेरंबदूर, पूनमल्ली, अंबत्तूर, पुज़्हल व माधावरम सहित कई क्षेत्रों से श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। कोलकाता व बीकानेर से प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुति देंगे तथा दिल्ली से विशेष दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। अंत में आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया।...

भोग मार्ग रमणीय होता है और संयम मार्ग कठिनता पूर्ण होता है

  भोग मार्ग रमणीय होता है और संयम मार्ग कठिनता पूर्ण होता है ================== "" "" "" "ब्रह्मचर्य का पालन ही आध्यात्म की श्रेष्ठ पायदान है, तथा ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए गुरु का सानिध्य (आध्यात्म मार्ग दर्शक) मिल जाय और ग्रन्थों का अध्ययन करने से मस्तिष्क की ग्रन्थियां  खुलकर समय पाकर आत्मसाक्षात्कार तक की यात्रा भी साधक कर सकता है। परन्तु कोई कोई विरले महातपस्वी ही वहां तक पंहुच पाते है, कहावत यह भी प्रचलित है कि *"जिसका गुरु पहलवान, उसका चेला बलवान"* व शास्त्रार्थ में निपूर्ण होता है। और संसारिक जीवन जीते जी समाज सेवा करते हुए परोपकार की भावना से जीवन यापन करने वाले गृहस्थी भी भोग मार्ग में रहते हुए भी संयम से रहते हुए क्रिया शीलता से वासनाओं को नष्ट करते हुए आध्यात्म की राह पर सफलता पूर्वक चल सकते है। जितेन्द्रियता व संयम यह बुद्धी व शरीर को निरोगी रखकर उल्लासमय व उमंग के साथ ईश्वर आराधना की ओर ले जाता है, इसी से जीव का कल्याण होता है.. आईये इस प्रसंग में वेद क्या कहते है....  सामवेद उपदेश:-- इन्द्रो मदाय वावृधे शवसे वृत्रहा नृभि:। त...

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति की परम्परा: कन्हैयालाल मांकड़

  धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति की परम्परा: कन्हैयालाल मांकड़  पाली - जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ ने कहां की धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति का अंग रही है ऐसे कार्यक्रम से समाज एवं परिवार में एकता एवं भाईचारे को बल मिलता है। वे पाली जिले के सोजत रोड के पास सवराड गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। पाली जिले की ग्राम पंचायत सोजत रोड के पास सवराड में बूढल परिवार द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ एवं एक शाम हनुमान जी के नाम सत्संग कार्यक्रम में चेन्नई बैंगलोर दावणगेरे सहित दक्षिण भारत के प्रवासी मारवाड़ी और पाली जिले के जवाली, सोजत, रोहट, पाली समाजों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 26 गांव चोकला के लोगों ने भाग लिया। जिसमें पाली जिले की समाजों के प्रतिनिधियों का आपसी मिलन तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा आकर्षक के केंद्र रहा । इस अवसर पर जांगिड़ समाज जवाली कोषाध्यक्ष प्रमोद बरड़वा, जांगिड़ समाज चेन्नई अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़, सदस्य रामलाल सायल गाजणगढ, जांगिड़ समाज सोजत...

श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को शुभकामनाओं की बौछार

  श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को शुभकामनाओं की बौछार   चेन्नई। श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई में नवीन कार्यकारिणी के गठन की औपचारिक घोषणा के साथ समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। सर्वसम्मति से आदरणीय श्यामलाल जी लदोया को अध्यक्ष, लोकेश जी बोदलिया को सचिव एवं ओमप्रकाश जी आसलिया को कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाज बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि नवगठित टीम आपसी सहयोग, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करेगी और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। 🌺

कवि दलीचंद जी द्वारा लिखित श्री विश्वकर्मा आरती

श्री विश्वकर्मा आरती *********************** ॐ जय श्री विश्वकर्मा प्रभु जय श्री विश्वकर्मा, सकल सृष्टि के कर्ता रक्षक श्रुति धर्मा। आदि सृष्टि में विधि को, श्रुति उपदेश दिया, शिल्प शस्त्र का जग में, ज्ञान विकास किया।। ऋषि अंगिरा ने तप से, शांति नही पाई, ध्यान किया जब प्रभु का, सकल सिद्धि आई। रोग ग्रस्त राजा ने, जब आश्रय लीना, संकट मोचन बनकर, दूर दुख कीना॥ जब रथकार दम्पती, तुमरी टेर करी, सुनकर दीन प्रार्थना, विपत्ति हरी सगरी। एकानन चतुरानन, पंचानन राजे, द्विभुज, चतुर्भुज, दशभुज, सकल रूप साजे॥ ध्यान धरे जब पद का, सकल सिद्धि आवे, मन दुविधा मिट जावे, अटल शांति पावे। श्री विश्वकर्मा जी की आरती, जो कोई नर गावे, कहत गजानन स्वामी, सुख सम्पत्ति पावे॥             प्रेम से बोलो सब मिलकर बोलो            जोर से बोलो  जय श्री विश्वकर्मा भगवान की ================== प्रस्तुत कर्ता =दलीचंद जांगिड श्री विश्वकर्मा मंदिर सातारा (महाराष्ट्र)

लोकेश जी शर्मा बोदलिया बने श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई के सचिव

  श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज, चेन्नई के नवनियुक्त सचिव लोकेश जी शर्मा बोदलिया  आदरणीय लोकेश जी शर्मा बोदलिया सा को इस महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समाज के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि संगठन को आपके रूप में एक समर्पित, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। आपके अनुभव, सक्रियता और सकारात्मक सोच से समाज को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करते रहें। आपके नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे तथा संगठन और अधिक सशक्त एवं संगठित बने — यही हमारी मंगलकामना है। आपका कार्यकाल सफल, प्रेरणादायक एवं समाजहित में पूर्णतः समर्पित रहे।

श्याम जी लदोया बने जांगिड़ समाज चेन्नई के अध्यक्ष

  चेन्नई | समाज समाचार श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई के अध्यक्ष पद पर आदरणीय श्याम जी लदोयां के मनोनयन की औपचारिक घोषणा की गई। इस निर्णय से समाज बंधुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समाज के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती मिलने तथा विकास गतिविधियों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर श्याम जी लदोयां ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाजहित में कार्य करेंगे और एकता एवं सहयोग की भावना को और सुदृढ़ बनाएंगे। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत जी का चेन्नई भाजपा मुख्यालय में स्वागत

  ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत जी का  चेन्नई भाजपा मुख्यालय में स्वागत उत्तर–दक्षिण संगठनात्मक समरसता एवं ओबीसी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र जी कुमावत अपने दो दिवसीय सामाजिक प्रवास के अंतर्गत चेन्नई पधारे। इस अवसर पर आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, तमिलनाडु स्टेट हेड ऑफिस (चेन्नई) में तमिलनाडु ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरा तिरुनावुक्करसु जी से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान ओबीसी समाज के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। तमिलनाडु भाजपा कार्यालय में डॉ. महेन्द्र जी कुमावत का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —श्री जयकुमार जी, जनरल सेक्रेट्री, चेन्नई ईस्ट श्री श्रवण कुमार जी, जिला सेक्रेट्री सोशल मीडिया इंचार्ज श्री कन्हैयालाल जी, अध्यक्ष जांगिड़ समाज चेन्नई  श्री हीरा...